News Wing
Hazaribag, 21 November: केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के होम टाउन हजारीबाग में सड़कों की हालत खस्ता है. शहर के वयस्त सड़कों में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक है जहां से रोजाना आम लोगों से लेकर वरीय पदाधिकारियों का आना-जाना है. लेकिन इसे बनाने के को लेकर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
पैदल चलना भी मुश्किल
बता दें कि इस रास्ते पर हर वक्त छोटी से लेकर बड़ी गाड़िया चलती हैं. लेकिन इसकी हालत इतनी बुरी है कि गाड़ी तो छोड़ पैदल चलना भी इस रास्ते से मुश्किल है. यह रास्ता पहले एनएच 33 था लेकिन फोर लाइन बाईपास बनने के बाद अब यह रास्ता हजारीबाग नगरपालिका के अधीन है. वहीं दूसरी ओर शहर में ऐसे सड़क भी है जहां यातायात काफी कम है, पर वहां सड़कों को अच्छी तरह से बनाया गया है.
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
शहर की सड़कों को अगर देखें तो नवाबगंज रोड जो काफी व्यस्त रोड है, जहां दिनों भर काफी वयस्तता रहती है. इस मार्ग की सड़कों की स्थिति भी काफी जर्जर हालत में है. हजारीबाग चतरा रोड में पगमल से पेलावल तक के सड़क की अगर बात की जाए तो यहां भी सड़क पूरी तरह से जर्जर है. जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं. जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं. कुल मिलाकर अगर हजारीबाग की सड़कों की अगर बात की जाए तो जितनी भी व्यस्त सड़के हैं वहां की हालत काफी खराब है. सड़कों की हालत खराब होने की वजह से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विधायक, नेता और पदाधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन फिर भी किसी की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है. ऐसे में जरुरत है कि प्रशासन इस पर ध्यान दें और जल्द से जल्द इसे बनवाये ताकि लोगों को यातायात की परेशानियों से निजात मिल सके.




