Uncategorized

गिरिडीह: अवैध क्रेशर में एसडीओ ने मारा छापा, 5 क्रेशर सील, एक गिरफ्तार

News Wing Giridih, 20 November: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में अवैध रूप से फल फूल रहे क्रेशरों पर सोमवार को सदर एसडीओ विजया जाधव ने अपने टीम के साथ छापेमारी की. इस छापेमारी में 5 क्रेशर को सील कर दिया. वहीं एक क्रेशर संचालक को गिरफ्तार किया गया हैं. छापेमारी के दौरान एसडीएम ने थाना क्षेत्र के फुफन्दी, महाचो समेत 5 क्रेशरों में जांच पड़ताल की. इस दौरान कई कमियां देख सभी को सील कर दिया गया. वहीं मौके से एक क्रेशर संचालक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तारी किया हैं.

सभी क्रेशर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं एसडीओ के आदेश पर सभी क्रेशर संचालकों के खिलाफ बेंगाबाद थाने में मामला दर्ज कराया गया है.  इस बाबत एसडीओ ने बताया कि अवैध रूप से क्रेशर संचालन की सूचना मिल रही थी, इसी पर कार्रवाई की गई है. बताया कि जांच में कई कागजी कमियां मिली हैं. जिससे सभी को सील किया गया हैं. सभी पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button