Uncategorized

गिरीडीह: हार्डकोर इनामी नक्सली छोटू बेसरा चतरो में गिरफ्तार

News Wing

Giridih, 13 November: पिछले 30 वर्ष से नक्सली संगठन में सक्रिय कुख्यात नक्सली छोटू बेसरा को चतरो गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया. खुखरा थाना और खुखरा सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर क्षेत्र के हार्डकोर माओवादी को दबोचने में सफलता पाई. पुलिस सूत्रों की मानें तो दबोचा गया माओवादी छोटू बेसरा इनामी नक्सली है. जो कई नक्सली घटनाओं का आरोपी रहा है.

एसडीपीओ अरविंद कुमार बिंहा ने दी जानकारी

एसडीपीओ अरविंद कुमार बिंहा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस दुर्दांत नक्सली की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरो गांव में नक्सलियों का सामान आने वाला हैं. सूचना के आधार पर खुखरा थाना प्रभारी अनिल उरांव, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर जे. एस. नायर व सशस्त्र बल की टीम गठित कर छापेमारी की गई, छापामारी में पुलिस को कोई वाहन तो नहीं मिला, लेकिन इसी क्रम में कुख्यात छोटू बेसरा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

कई कांडों में था वांछित

श्री बिंहा ने इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुये बताया कि यह कई कांडों में वांछित था, जिसमें प्रमुख रूप से पीरटांड़ थाना कांड संख्या 46/12, 04/ 14 एवं खुखरा थाना कांड संख्या 13/17 शामिल हैं. 

चतरो व आसपास के इलाकों में था जबरदस्त वर्चस्व

एसडीपीओ ने इसके संगठन में भूमिका को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह पिछले 30 वर्षों से नक्सली संगठन में जुड़ा हुआ है तथा इसका सम्बन्ध उच्च कैडर के साथ घनिष्ठ रहा है. उन्होंने बताया कि कुख्यात नक्सली अजय महतो, कृष्णा मांझी, रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा से इसका घनिष्ठ सम्बंध रहे है तथा चतरो व आसपास इलाको में इसका जबरदस्त वर्चस्व रहा है.उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पारसनाथ के नक्सल संगठनों के लिए घोर क्षति हैं.

देखें वीडियो: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button