Uncategorized

जामताड़ा में नोटबंदी-जीएसटी के खिलाफ झाविमो-राजद ने मनाया काला दिवस

NEWS WING
Jamtara, 08 November : जीएसटी से देश की विकास गति पर ब्रेक लग गया है. जिस रफ्तार से देश का विकास होना चाहिए उस रफ्तार से विकास नहीं हो पाया. चाहे वो व्यापारी हो या आम जनता, नोटबंदी का खामियाजा सभी भुगत रहे हैं. उक्त बातें राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने काला दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान कही.

उन्होंने कहा कि सरकार आज नोटबंदी का एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है. इससे बेर्शम सरकार क्या हो सकती है. आज झारखंड की जनता भूख से मर रही है. अनाज गोदाम में सड़ रहे हैं और सरकार नोटबंदी का जश्न मना रही है. यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. उन्ही लोगों की  आत्मा की शांति के लिए तथा केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के विरोध में काला दिवस मनाया जा रहा है.

झाविमो ने भी किया विरोध

झाविमो जिलाध्यक्ष सुनिल हांसदा ने केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले का जमकर विरोध किया. झाविमो के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अब्दुल मन्नान अंसारी ने एक ओर जहां नोटबंदी के फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया वहीं दूसरी ओर इसे पूरी तरीके से असफल बताया. झाविमो के सारठ क्षेत्र के वरीय नेता कार्तिक रजक ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में पूरे देश में विपक्षियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी के कारण देश को आर्थिक गुलामी की ओर ढ़केल दिया है.

ये थे शामिल

मौके पर अब्दुल रकिब रहमानी,  पुष्पा सोरेन, सतीश सिंह, छोटेलाल महतो, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में डीसी को राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button