Uncategorized

पलामूः रेंजर पर हमला कर पेड़, वाहन व पकड़े गये लोगों को छुड़ा ले गए ग्रामीण

NEWS WING
Daltonganj, 08 November : पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव में मंगलवार की रात चैनपुर के वन क्षेत्र पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार पर जानलेवा हमला किया गया. ग्रामीणों ने रेंजर और उनके सहकर्मियों के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जब्त कर लाए जा रहे पेड़, सवारी वाहन और पकड़े गए लोगों को छुड़ाकर ले गए.

रेंजर ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. रेंजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के हुकुवा इलाके से कुछ ग्रामीणों ने डीएफओ को फोन पर सूचना दी थी कि गांव में कुछ लोग गम्हार का पेड़ काट रहे हैं. और उसे ले जाने के लिए सवारी वाहन भी साथ लाए हैं.

रात होने के बावजूद डीएफओ के निर्देश पर घटनास्थल पर कुछ वनकर्मियों के साथ पहुंचे और चोर को हिरासत में ले लिया और कटे पेड़ और वाहन को जब्त कर रेंजर आॅफिस लौट रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही वे कंकारी गांव से गुजरने लगे तब पकड़े गए चोर हंगामा करने लगे. उनकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां जुट गए और उन पर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने लाठी डंडा से उनकी पिटायी की. हमला तेज होने के कारण वे घबरा गए और जान बचाकर किसी तरह वहां से निकले. उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button