Uncategorized

रांची : नोटबंदी के एक साल पूरे, सुनें क्या कहते हैं शहरवासी

News Wing
Ranchi, 08 November : जाली नोट और कालेधन पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने 8 नवंबर 2016 की रात एक बड़ा फैसला लिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान किया था कि मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 के नोट रद्दी माने जाएंगे. पीएम ने कहा कि कालाधन और जाली नोट भ्रष्टाचार के साथ आतंकवाद को मदद पहुंचा रहे थे. ऐसे में इन्हें बंद करना जरूरी था.

नोटबंदी की घोषणा के बाद पति को दिया छुपाकर रखा पैसा: सैमु निशा

नोटबंदी के बारे में बोलते हुए सैमु निशा नाम की महिला ने बताया कि नोटबंदी की घोषणा से पहले मैंने भी अपने पति से कुछ पैसे छुपा कर रखे थे. लेकिन नोटबंदी की घोषणा के बाद छिपाए गए पैसे को अपने पति को दे दिया. जबकि 500 के एक नोट को सहेज कर आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास के तौर पर रखा है.  

देखें वीडियो

 

नोटबंदी की घोषणा ने अचंभित किया: निखलेश आनंद

छात्र निखलेश आनंद का कहना है कि सभी की तरह नोटबंदी की घोषणा ने उन्हें भी चौका दिया था, जब रात के 8 बजे प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद 500 व 1000 के नोटों के चलन को बंद करने की बात कही थी. ऐसे में निखलेश ने इस नोट को सहेज कर रखना उचित समझा ताकि आने वाली पीढ़ी इसे देख सके.

देखें वीडियो

 

एक दौर था जब बंद किये गए 500 व 1000 के नोटों से बहुत सारे सामान खरीदे जा सकते थे. लेकिन नोटबंदी के बाद लोगों ने इन नोटों को इतिहास के रूप में सहेज के रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button