NEWS WING
Sahebganj ,7Nonember: जिले के पांच प्रखंडों पतना ,बरहेट ,बोरियों ,तालझाडी व मंडरो के आदिम जनजाती पहाड़िया समुदाय के लोगों को बीते आठ महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ ही केरोसिन की कीमत कहीं 40 रुपया प्रति लीटर तो कहीं 45 रूपये प्रति लीटर रहा है. केरोसिन के उचित कीमत की उनको की जानकारी भी नहीं है. वहीं समुदाय के की लोगों के पास लाल कार्ड होने के बावजूद इन्हें राशन नहीं मिल पा रहा .कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित कई गाँव के सैकडों पहाड़िया आदिम जनजाती समुदाय के लोगों ने आज़ साहेबगंज उपायुक्त के सामने अपनी फरियाद लगायी.
गांव में मूलभूत सुविधाओं से वंचित है गांव
समुदाय के लोगों का कहना है कि , हमारे समाज मे कई ऐसे वृद्ध हैं, जिन्हें पेंशन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं संथाली तेतरीया गाँव की मंगल पहाड़िन ने बताया की, हमारे गाँव में आवास योजना का भी लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है और जिन्हें मिला भी है, महज खानापूर्ति किया गया है. सके साथ ही पहाड़िया समाज की महिलाओं ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि, आजादी के 70 वर्ष के बाद भी उन्हें नदियों और झरनों का पानी पीना पड़ रहा है. जिससे लोगों की कई बीमारियों से मौत हो रही है.
उपायुक्त को सौंपे गये माँग पत्र की मुख्य बातें
वहीं उपायुक्त से मिलने के बाद समुदाय के लोगों को आश्वासन मिला. उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा कि, पहाड़िया समाज के लोगों को अन्तोदय कार्ड के तहत समय पर नियमित राशन मिले और जिनके पास कार्ड ना हों उन्हें तत्काल मुहैया करायी जाये. साथ ही जिले के सभी डीलरों को केरासिन तेल उचित मूल्य पर व सही माप पर देने के निर्देश भी जारी किये. उपायुक्त ने वृद्ध पहाड़ियों को पेंशन , स्वास्थ्य के अलावा पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये. वहीं गिलमारी गाँव के स्व. छोले पहाड़िया को दो वर्ष पूर्व जंगली हाथी के द्वारा मार दिये जाने का उचित मुआवजा भी दिया और ये भी निर्देश दिये कि, पहाड़िया समुदाय के लोगों को घर क्षतिपूर्ति व फसल क्षतिपूर्ति का उचित मुआवजा भी दिया जाये.




