News Wing
New Delhi, 06 November: बिग-बॉस के घर में सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ के साथ तीन और मेहमानों को अपने साथ लाए. न्यूज एंकर श्वेता सिंह, एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी और टीवी एक्टर करणवीर वोहरा इन तीनों ने बिग-बॉस के घर में शिरकत की.
अपने अपने सीक्रेट बताने का मिला था टास्क
सलमान के अलावा इन तीनों के सामने सभी घर सदस्यों को अपने जीवन से जुड़ा एक सच बताना था. सलमान ने इस दौरान कहा कि घर सदस्यों को खुद से जुड़ा कोई एक ऐसा सीक्रेट बताना है जिसके बारे में कोई नहीं जानता. तो सभी घर सदस्यों ने अपने से जुड़ा एक राज सबके सामने रखा. अब घर में आए इन तीन मेहमानों को सलमान ने ये डिसाइड करने को कहा कि इनमें से बेस्ट सीक्रेट किसका लगा. तो श्वेता, तनीषा और करणवीर तीनों ने शिल्पा शिंदे का नाम लिया.
‘मेरे पापा को नहीं पता कि मैंने अभी तक ग्रेजुएशन नहीं किया है: शिल्पा शिंदे
शिल्पा ने अपने दिल की बात सबसे सामने रखते हुए अपने जीवन से जुड़ा एक सीक्रेट कैमरा के आगे शेयर किया. शिल्पा बताती हैं, ‘मेरे पापा को नहीं पता कि मैंने अभी तक ग्रेजुएशन नहीं किया है. आगे वह कहती हैं, ‘मेरे पापा इस दुनिया में नहीं हैं. मुझे दुख है कि मैंने उन्हें ये नहीं बताया मैंने बहुत ट्राई किया था पर नहीं हो पाया.’ शिल्पा के इस कंफेशन से करणवीर, तनीषा और श्वेता काफी भावुक हो गए. वहीं उन्होंने रीजन दिया कि पापा से ग्रेजुएशन पूरी न होने की बात को छिपाए रखना बहुत मुश्किल काम है. वहीं इस बात का एहसास उन्हें चुभता है. यह बेस्ट सीक्रेट है.




