News Wing
New Delhi, 4 November: दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में तेजी से आ रही एक कार से कथित तौर पर टक्कर लगने से 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि कार ने पहले एशियन मार्केट के निकट दो पैदल यात्रियों दिनेश और महावीर को टक्कर मारी.
आरोपी चालक फरार
बाद में ड्राइवर ने पुष्प विहार सेक्टर एक की तरफ गाड़ी चलानी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि जब आरोपी खोका मार्केट की तरफ लापरवाह तरीके से वाहन चला रहा था तो उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उसपर दो भाई सवार थे. जो बुरी तरह से जख्मी हो गए. पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र और उसके भाई नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया.
आरोपी फरार, पुलिस के पास सुराग नहीं
वहीं, घटना के बाद से आरोपी चालक फरार हो गया और पुलिस के पास उसके गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं है. जिसकी आधार पर आरोपी के बारे में कुछ पता किया जा सके.




