Uncategorized

लातेहारः सीआरपीएफ ने शुरु की गरीबों के लिए मुफ्त भोजन सेवा

NEWSWING

Latehar, 03 November : जिला की सीआरपीएफ 11 बटालियन ने गरीबों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की है. 11 बटालियन के कमांडेंट पंकज कुमार के दिशा निर्देश में 11वीं वाहिनी अपने सामान्य सेवा के अलावा समय-समय पर कई जन कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन करते आ रही  है. इनमें बच्चों के लाइब्रेरी की स्थापना, गरीबों के लिए मेडिकल कैंप, गरीबों के लिए घर का निर्माण, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु स्पोर्ट्स किट इत्यादि शामिल है.

हमारा कार्य केवल नक्सलियों से लड़ना नहीं, जन हित में भी कार्य करना है – कमांडेंट

इन्ही कार्यक्रमों के तहत कमांडेंट कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को लातेहार के ब्लॉक कैंपस में गरीबों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गयी. यहां गरीबों के लिए सदैव भोजन उपलब्ध रहेगा. ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित लातेहार में इस तरह की पहल पहली बार की गयी है. श्री कुमार ने बताया कि भोजन दिवस के अवसर पर इस  अच्छे कार्य का आरंभ किया गया है.  इसका लाभ गरीब, असहाय बच्चों को मिलेगा. साथ ही कहा कि हमारा कार्य केवल नक्सलियों से लड़ना ही नहीं बल्कि जन हित में भी कार्य करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button