Uncategorized

झारखंड हाई कोर्ट जज के लिए कोलेजियम ने तीन नाम की अनुशंसा की, पंकज कुमार का नाम कटा

झारखंड हाई कोर्ट के लिए कोलेजियम ने तीन नाम की अनुशंसा की, पंकज कुमार का नाम कटा

NEWS WING
Ranchi, 03 October : सर्वोच्च न्यायालय के कोलिजयम ने झारखंड हाई कोर्ट जज के लिए भेजे गए चार नामों में अधिवक्ता पंकज कुमार की अनुशंसा नहीं की है. कोलेजियम ने अन्य तीन नाम अधिवक्ता राजेश कुमार, अधिवक्ता अनुभा रावत चौधरी एवं अधिवक्ता कैलाश प्रसाद देव की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है. जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार के नाम की अनुशंसा नहीं करने की वजह कोलेजियम ने Revised income criterion और उनके कई Over ground front organisation से उनका संबंध बताया है. उल्लेखनीय है कि राज्यपाल व मुख्यमंत्री की सहमति से हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति के लिए चार नामों का प्रस्ताव एक सितंबर 2016 को भेजा था. जिन चार नामों की प्रस्ताव भेजा गया था, वह सभी अधिवक्ता हैं और बार कोटे से सभी के नाम भेजे गए थे. एक नवंबर 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश जे चलमेश्वर एवं रंजन गोगई की समिति ने प्रस्ताव की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान श्रीमती अनुभा रावत चौधरी के खिलाफ मिले दो आरोप सामने आए. समिति ने आरोपों को गलत पाया और यह कहा कि उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया को रोकने के लिए उन पर आरोप लगाये गये. क्योंके आरोप लगाने वाले ने आरोप को प्रमाणित करने वाले साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराये थे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button