Uncategorized

प्रकाश, अमनप्रीत , जीतू को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी में पदक

News Wing

Gold Coast, 3 November: भारतीय निशानेबाजों प्रकाश नांजप्पा, अमनप्रीत सिंह और जीतू राय ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप करते हुए तीनों पदक झटके. प्रकाश ने 222.4 का स्कोर करके स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अमनप्रीत को रजत और जीतू को कांस्य पदक मिला.

पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को रजत जबकि स्वप्निल कुसाले को कांस्य पदक मिला. इससे पहले महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अन्नु राज सिंह को कांस्य पदक मिला. भारतीय पिस्टल निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भी तीनों पदक अपने नाम किये. शाहजार रिजवी को स्वर्ण, ओंकार सिंह को रजत और जीतू राय को कांस्य पदक मिला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button