Uncategorized

रांचीः वाटिका अपार्टमेंट में दिनदहाड़े दो फ्लैट में चोरी, नगदी समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

प्रार्थना के लिए गये थे चर्च, लौटे तो पाया लाखों का सामान है गायब

News Wing Ranchi, 02 November: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित बहु बाजार के वाटिका अपार्टमेंट में अपराधियों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया. ई ब्लॉक के विलियम कुल्लू अपने घर के सदस्यों के साथ 11 बजे के आसपास प्रार्थना के लिए चर्च गए हुए थे. लगभग एक बजे घर वापस आने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर जाने पर सामान भी बिखरा हुआ था. चोरों ने नगदी जेवरात सहित लगभग एक लाख का सामान गायब कर दिया.

बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 420 से 70 हजार नगद समेत 2 लाख के सामान चोरी

इसी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के 420 नंबर में रहने वाले राहुल सिंह जब घर लौटे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था. घर के अन्य सदस्य फिलहाल रांची में नहीं हैं. घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था. लगभग 70 हजार नगदी सहित 2 लाख के सामान की चोरी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. गौरतलब है की वाटिका अपार्टमेंट के कई हिस्सों में निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण किसी को आने-जाने में रोका नहीं जा रहा है. चोरों ने इसका लाभ उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button