News Wing
Jammu, 1 November: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिये नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को सुरक्षा बलों ने आज पकड़ लिया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
घेराबंदी कर पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और कुपवाड़ा के मानिगाह हयहामा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान दो युवक संदिग्ध रूप से सीमा के पास नजर आये जिन्हें पकड़ लिया गया. उनकी पहचान दानिश गुलाम लोन और सुहैल अहमद के तौर पर हुई है. दोनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले हैं.




