Uncategorized

छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में हिरासत में नाबालिग छात्र

News Wing
Noida, 1 November:  उत्तर प्रदेश में जेवर पुलिस ने छठी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने और उससे बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में 11वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत किया है.

हिरासत में आरोपी

जेवर पुलिस थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि पीड़िता के एक रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया है. यह घटना तब हुई जब 12 वर्षीय लड़की रविवार दोपहर को खरीददारी के लिए बाजार जा रही थी.

बंधक बनाने का आरोपी पर आरोप

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि उसका पड़ोसी नाबालिग लड़का उसे जबरन अपने घर ले गया और वहां जानवरों के एक तबेले में बंधक बनाकर रखा. उन्होंने बताया कि सोमवार को जब लड़की के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी ने उसे रिहा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button