NEWSWING
Ranchi, 31 October : झारखंड राज्य औद्योगिक राज्य प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आह्वान पर पांच अक्टूबर से राज्य के समस्त अद्योगिक प्रशिक्षण के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. मंगलवार को हड़ताल का 27वां दिन है. अभी तक विभाग ने किसी प्रकार की को सकारात्मक पहल नहीं की है. जिससे आक्रोशित होकर समस्त कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभागीय निदेशक एवं संयुक्त निदेशक का पुतला दहन किया. साथ ही कर्मचारियों ने विभागीय निरंकुशता के खिलाफ नारेबाजी की. संघ के महासचिव कमलेश्वर रविदास ने कहा कि आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय स्तर के आईटीआई कर्मचारी महासंघ ने भी विभागीय पदाधिकारियों से बात की. उनसे कहा कि यदि कर्मचारी मांगो के प्रति साकारात्मक कार्रवाई नहीं करते तो पूरे देश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो जायेंगे. जिससे राज्य के समस्त आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में पठन-पाठन, नामांकन और मूल्यांकन पूरी तरह से ठप हो जाएगा.
ये थे उपस्थित
इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह, महासचिव कमलेश्वर राम, साधु चरण प्रधान, विक्रांत कुमार सिंह, तपेश्वर महतो, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु मिंज, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.





841613 140767Hi my friend! I want to say that this post is incredible, nice written and consist of approximately all significant infos. Id like to see more posts like this . 827801
664273 753191you use a amazing weblog here! do you wish to earn some invite posts on my small blog? 867994