Uncategorized

दुमकाः 50 लोगों को शिकार बनाने वाला शातिर साईबर क्रिमिनल चढ़ा पुलिस के हत्थे

News Wing Dumka, 30 October: दुमका की जरमुंडी थाना पुलिस ने लगभग 50 लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम हरिकिशोर मण्डल है जो जरमुंडी थाना के केंदुआडीह गांव का निवासी है. हरिकिशोर बैंक अधिकारी बनकर कर लोगों को फोन कर उसका बैंक डिटेल लेकर ऑनलाईन उसके खाते से पैसे उड़ा लेता था. उसके पास से तीन स्मार्टफोन, बैंक खाते और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं. दुमका के डीएसपी श्रीराम सामद ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि कितनी राशि की ठगी इसने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button