Uncategorized

मेन रोड को वाकिंग जोन बनाने के फैसले की खबर का सीएम ने किया खंडन, कहाः नहीं दिया गया ऐसा कोई निर्देश

News Wing Ranchi, 28 October: मेन रोड को वॉकिंग जोन बनाने के सरकार के फैसले की खबर का सरकार ने खंडन किया है. मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस संबंध में शनिवार रात प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जिसमें लिखा है कि “आज कुछ समाचार पत्रों में इस आशय का खबर है कि 15 नवंबर से संध्या 5:00 बजे से सुजाता चौक से लेकर फिरायालाल चौक तक वाहन नहीं चलेंगे. इस संबंध में यह स्पष्ट करना है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है तथा ना ही इस प्रकार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है. साथ ही, यह भी स्पष्ट करना है कि केवल और केवल 31 अक्टूबर 2017 को प्रातः राष्ट्रीय एकता दौड़ जो सैनिक बाजार से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक होगी के दौरान अर्थात उस दौड़ के दौरान कोई वाहन फिरायालाल चौक की ओर सुजाता चौक की ओर से नहीं आएगा.”

यह भी पढ़ेंः मेन रोड को वॉकिंग जोन बनाने पर पार्किंग कंपनी ने कहा : ऐसे तो डूब जाएंगे हम, निगम व प्रशासन ने सराहा (देखें वीडियो)

यह भी पढ़ेंः वॉकिंग जोन बनाने के फैसले से मेन रोड के दुकानदार नाराज, कहाः चैन से दुकानदारी करने दें, तुगलकी फरमान वापस ले सरकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button