NEWSWING
Ranchi, 25 October : आजसू पार्टी के केन्द्रीय संगठन सचिव साधु शरण गोप ने उपायुक्त से टोल प्लाजा पर अधिक टैक्स वसूली के खिलाफ हो रहे अनशन को समाप्त करने की पहल की मांग की है. उन्होंने कहा कि पांच दिन से बेरोजगार लोग धरने पर बैठे हैं. पर उनकी सुध लेने वाला नहीं है. जबकि धरनार्थियों के अलावा संगठन भी आंदोलनरत है. जिला प्रशासन टोल टैक्स पर चुप्पी तोड़े.
यह भी पढ़ें- बोकारो : नौजवान क्रांति मोर्चा ने फूंका सांसद-विधायक का पुतला, टोल प्लाजा के विरोध में पांचवें दिन भी धरना जारी
बता दें कि बालीडीह स्थित टोल प्लाजा में टैक्स के अधिक वसूली के खिलाफ नौजवान क्रांति मोर्चा के बैनर तले बेरोजगार युवक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं. उनके मामले पर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है. जिससे धरनार्थियों ने धरना को अनशन में बदल दिया है. वहीं, मामले को लेकर आजसू ने उपायुक्त अनशन को समाप्त करने के लिए उचित पहल करने की अपील की है.




