Uncategorized

ऑल इंडिया एजुकेशनल कारवां ने की शिक्षा संगोष्ठी, कहा- उर्दू जुबान ही नहीं, तहजीब भी है

NEWSWING

Ranchi,  25 October : ऑल इंडिया एजुकेशनल कारवां की ओर से बुधवार को शिक्षा को लेकर संगोष्ठी का आयोजन मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा में हुआ. मर्कज-ए-अदब एवं सार्इंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उर्दू को लेकर चर्चा की गयी. जिसमें कहा कि उर्दू हमारी जुबान नहीं, बल्कि तहजीब भी है. उर्दू को आगे बढ़ाने के लिए बुद्धिजीवियों ने अपनी बातों को सामने रखा. नसीर अफसर ने कहा कि उर्दू के जुबान का विकास न होना, हमारी कोताही का सबब (कारण) है. मदारिस के कारण उर्दू जिंदा और सलामत है. राज्य में मुस्लिम समाजी और सियासी मैदान में बेआवाज (बेकार) बनकर रह गये हैं.

ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

संगोष्ठी में सभी संस्थाओं को 15 दिसंबर तक तक रजिस्टर्ड कराने का निर्देश दिया गया. ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है. अंजुमन तरक्की उर्दू के सचिव अब्दुल कादिर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम रांची आई है. उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को पढ़ने में संस्था की ओर से सहयोग किया जाएगा. टीम आगरा दिल्ली होते हुए रांची आई है. बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने बच्चों को तालीम से जोड़ने पर जोर दिया कि हर हाल में बच्चों को शिक्षित करना है. उन्होंने कहा कि तालीम के बिना तरक्की मुमकीन नहीं. इस मौके पर मर्कज-ए-अदब व सार्इंस के डायरेक्टर अहमद सज्जाद, तारिक सज्जाद, नसीर अफसर, अंजुमन तरक्की उर्दू के डायरेक्टर अबूजर उस्मानी, मौलाना तौफिक, डॉ मजीद आलम, अबु तलहा आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button