News Wing Ranchi, 25 October: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के सदर रऊफ गद्दी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अंजुमन इस्लामिया का चुनाव लड़ रहे हैं. इसे लेकर बुधवार को डोरंडा स्थित दरगाह कमेटी के बैनर तले शहर के विभिन्न मुस्लिम संगठनों की बैठक हुई. इसमें अंजुमन चुनाव पर चर्चा की गई. संगठन के प्रतिनिधियों ने हाजी रऊफ गद्दी चुनाव में सर्मथन देने की बात कही. पांच नवंबर को होने वाले मतदान में वे अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करेंगे. उन्होंने लोगों से समर्थन करने की अपील भी की है. बैठक में नसीम गद्दी ने कहा कि अंजुमन में बदलाव होना जरूरी है. इसके लिए हाजी रऊफ गद्दी को सदर का उम्मीदवार बनाया गया है. प्रत्याशी रऊफ गद्दी ने कहा कि नाम वापस लेने की अफवाह फैलायी जा रही है. ये बात सरासर गलत है. दमखम लगाकर इस बार चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है. बैठक में इरफान खान, अतिकुर्रहमान, बब्लू पंडित, सरफराज उर्फ संपा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020




