News Wing
Pune, 25 October : महाराष्ट्रीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अभय आप्टे ने कहा कि आईसीसी पर्यवेक्षक के पिच को मंजूरी दिये जाने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कार्यक्रम के अनुसार ही आज यहां खेला जा रहा है. जबकि एक स्टिंग आपरेशन में क्यूरेटर को निलंबित किये जाने के बाद हलचल मची हुई थी.
इसे भी पढ़ें- पिच फिक्सिंग खुलासाः पुणे वनडे पर संदेह, क्यूरेटर पर लगी रोक
आईसीसी पर्यवेक्षक ने दी पिच को मंजूरी
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अभय आप्टे ने पिच का मुआयना किये जाने के बाद कहा कि आईसीसी पर्यवेक्षक ने पिच को मंजूरी दे दी है और मैच कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू हो गया है. स्टेडियम के पिच क्यूरेटर पांडुरांग सालगांवकर इंडिया टुड टीवी के स्टिंग में सट्टेबाज बने अंडरकवर रिपोर्टर से बात करते और उसकी जरूरत के हिसाब से पिच में छेड़छाड़ पर सहमति जताते हुए दिख रहे थे.




