News Wing
Ranchi, 25 October: सर्दियों का मौसम आने वाला है. सर्दियों की सर्द हवाएं सिर्फ त्वचा केे लिए नहीं, बल्कि बालों के लिए भी नुकसानदायक होती हैं, क्योंकि इस मौसम में तैलीय ग्रंथियां निष्क्रिय हो जाती हैं, इसलिए इस समय बालों पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है ताकि बाल अपनी खूबसूरती न खो दें. आइए जानते है बालों का ख्याल रखने का कुदरती तरीका….
बादाम: बादाम में हैल्दी एंटीऑक्सीडेंट विटामि-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. स्ट्रेड, पॉल्यूशन और अल्ट्रावायलेट किरणों से बालों को होने वाले फ्री रैडिकल डैमेज से बादाम बेहतरीन तरीके से बचा सकता है. इनके सेवन से खोपडी में ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है.
अण्डा: अण्डा सल्फर का महत्तपूर्ण स्त्रोत है. सल्फर युक्त खाने करने से बाल बेहद सुन्दर स्वस्थ हो जाते हैं. एक अण्डें में दो चम्मच ब्रांडी मिलाकर शैम्पू के बाद बालों पर लगा लें. यह अच्छा कंडीशनर है. मछली प्रोटीन के सबसे हैल्दी स्त्रोतों में शुमार है.
खजूर : खजूर आयरन से भरपूर होते हैं। आयरन की कमी से बालों के टूटने, झडने की समस्या हो सकती है. बालों की मजबूती के लिए समुचित मात्रा में खजूर, किशमिश, जामुन, आंवला, और हरी पत्तेदार सब्जियां का नियमित सेवन करें.
अमरूद : अमरूदो में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह बालों को दोमुंहा होने से बचाता है. अमरूद, आयरन के अवशोषण में भी सहायक होता है. जो बालों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है.
मछलिय : मछलियों में ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा में मिलता है जो बालों को ना सिर्फ स्मूद और बाउंसी बनाता है बल्कि रूखेपन से भी बचाता है. आपको फिश खाना पसंद नहीं है तो फिश ऑयल सप्लीमेंट का सेवन कर सकती हैं.
सोयाबीन : इसमें एक खास अमीनों अम्ल लाइजीन पाया जाता है, जो शरीर में सभी प्रकार के प्रोटींस के लिए जरूरी बिल्डिंग ब्लॉक है. लाइजीन से फेरिटीन आयरन की उत्पत्ति भी होती है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है.




