Uncategorized

सिमरिया में माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया, कोल प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को दी धमकी

News Wing

Simariya, 24 October: सिमरिया में भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपका कर धमकी दी है. सूचना के अनुसार यहां के हनुमान मंदिर के पास पोस्टर चिपकाया गया है. यह हनुमान मंदिर सिमरिया थाने से महज 200 गज की दूरी पर है.

मृतक के परिजनों को 48 घंटे के अंदर उचित मुआवजे का भुगतान किया जाये

पोस्टर में लिखे अनुसार कोल प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को धमकी दी गयी है. कुछ दिन पहले कोल पोजेक्ट के वाहन से एक धक्का लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. कोल वाहन के धक्के से हुई एक मौत के तहत पोस्टर में लिखा गया है कि मृतक के परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है. मृतक के परिजनों को 48 घंटे के अंदर उचित मुआवजे का भुगतान किया जाये.

दहशत का माहौल

माओेवादियों द्वारा दी गयी इस पोस्टर धमकी से कोल प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों और ट्रांसपोटरों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है. मामले में अभी तक पुलिस की ओर से किसी तरह का बयान नहीं जारी हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button