Uncategorized

धनबादः बीमारी से हुई थी बैद्यनाथ की मौतः जनसंपर्क पदाधिकारी

NEWSWING

Dhanbad,  22 October : धनबाद जिला के जनसम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि 21 अक्टूबर को बैद्यनाथ दास की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में पता चला है कि वे गत एक माह से बीमार थे. उनके परिवार में उनके पुत्र एवं पत्नी भी कमाऊ सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने 22 अक्टूबर को राशन कार्ड के लिए ऑनलाईन आवेदन दिया गया.  

आवेदन के बाद राशन कार्ड बनने में 60 दिनों का लगता है समय

जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि गत एक वर्ष में धनबाद जिला में लगभग एक लाख अयोग्य लाभुकों को हटाकर अहर्ता पूर्ण करने वाले योग्य लाभुको को जोडा़ गया है. इसके लिए जिला में अनेकों बार पंचायत, वार्ड एवं प्रखण्ड स्तर पर कैम्प आयोजित किया गया. योग्य लाभुकों से आवेदन देने के लिए अपील की गई. वर्तमान में धनबाद में लगभग चार लाख ग्यारह हजार कार्डधारी हैं. अयोग्य लाभुकों को हटाकर नियमानुसार निरंतर योग्य लाभुकों का नाम जोड़ा जा रहा है. आवदेन देने के पश्चात नियमानुसार 60 दिन में राशन कार्ड निर्गत करने की समयावधि निर्धारित है. जिला में ऐसे सभी लोगों को खाद्य सुरक्षा लाभ देने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शेष सभी योग्य लाभुकों को जांच के बाद राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button