Uncategorized

रांचीः चित्रगुप्त महापरिवार ने बिहार क्लब में चित्रगुप्त पूजा की

NEWSWING

Ranchi,  21 October : रांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति के द्वारा बिहार क्लब में भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया. मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त जीवों के जीवन से जुड़े हिसाब-किताब रखते हैं. चित्रगुप्त को देवताओं का आकेंक्षक भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान चित्रगुप्त के समक्ष साल भर का आय-व्यय प्रस्तुत करने से आय में वृद्धि और दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त दुनिया का लेखा-जोखा रखते हैं. हम सभी इनके वंशज होने का गौरव करते हैं. चित्रगुप्त भगवान कर्म करने वाले के आराध्य हैं. मौके पर उपस्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में सिमडेगा की बच्ची के भूख से हुई मौत पर भगवान चित्रगुप्त के पास उनकी करनी का लेखा जोखा मौजूद हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button