Uncategorized

जामताड़ाः पुलिस स्मरण दिवस पर दी गयी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

News Wing Jamtara, 21 October: जामताड़ा पुलिस लाईन में शनिवार को पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एसपी डॉ जया रॉय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए पलामू के एसआई विधापति सिंह और आरक्षी को श्रद्धांजलि दी. एसपी के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने इस मौके पर नक्सली मुठभेड़ में मारे गये सभी जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. एसपी डॉ जया रॉय ने कहा की हम लोग 1960 से ही पुलिस स्मरण दिवस मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस के जवान और पदाधिकारियों के बदौलत लोग घर में आराम से सो पाते है. कहा की शहीद हुए जवान और पदाधिकारियों के बलिदान को किसी भी हाल में भुलाया नहीं जा सकता है. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदधिकारी पूज्य प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा, साईबर डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी प्रेमवाला, सार्जेंट मेजर आनंद राज खालखो, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button