Uncategorized

जूनियर को प्रो कबड्डी लीग मैच में भाग लेने डीएवी गांधीनगर की टीम मुंबई रवाना

NEWSWING

Ranchi, 21 October : डीएवी गांधीनगर की टीम जूनियर को प्रो कबड्डी लीग मैच में भाग लेने के शनिवार को मुंबई रवाना हो गयी. सामाजिक संगठन शारदा फाउंडेशन और स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से टीम के सदस्यों को एयरपोर्ट पर माला पहनाकर मुंबई के लिए रवाना किया. उन्होंने टीम को उत्साहित करते हुए शुभकामनाएं भी दी.

खिलाड़ियों के साथ अभिभावक भी गये मुंबई

डीएवी गांधीनगर के खेल प्रशिक्षक गोविंद झा टीम के साथ रहेंगे. इस लीग में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों के साथ उनके एक-एक अभिभावक भी मुंबई जा रहे हैं. उनकी यह सारी व्यवस्था स्टार स्पोर्ट्स ने प्रायोजित की है. एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आये.

एयरपोर्ट पर ये थे मौजूद

खिलाड़ियों को मुंबई के लिए रवाना करने के लिए एयरपोर्ट पर शारदा फाउंडेशन के राजीव रंजन, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, आशुतोष द्विवेदी, चिन्मय भारद्वाज, कुणाल किशोर, और स्टार स्पोर्ट्स के निशांत सेतु समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button