Uncategorized

गुमला में मानवता शर्मसार, शव को पेपर से ढक भाग गई पुलिस

News Wing

Gumla, 21 October: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के शव को गुमला पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पेपर से ढंक कर भाग गयी. शव छह घंटे तक बाहर पड़ा रहा.

शव को नोच रहे थे कुत्ते

जब कुत्ता शव को नोचने लगा, तो कुत्तों की आवाज सुन कर अस्पताल कर्मियों को पता चला कि शव फेंका हुआ है. रात करीब 12 बजे कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम रूम के अंदर रखा. मृत युवक की पहचान कर ली गयी है. उसका नाम भैयाराम उरांव है और उम्र करीब 20 साल है. शव की पहचान बड़ा भाई संजय उरांव ने की. घटना के संबंध में संजय ने थाने में अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कराया है.

सड़क हादसे में हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को हवाई अड्डा के समीप में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस शव को लेकर शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची. उस समय पोस्टमार्टम हाउस में कोई नहीं था. पुलिस ने शव को गाड़ी से उतार कर पोस्टमार्टम हाउस के सामने बाहर रख दिया. इसके बाद पेपर से शव को ढंक कर वहां से चली गयी. रात 12 बजे अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनने के बाद अस्पताल का एक कर्मी पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचा. उसने देखा कि एक शव पड़ा है और कुत्ते शव को नोच रहे हैं. इसके बाद शव को किसी प्रकार पोस्टमार्टम हाउस के अंदर रखा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button