Uncategorized

अपनों के ही खून के प्‍यासे हो रहे लोग, अवैध संबंध, संपत्ति बन रहा हत्या का कारण

Chandi Dutta Jha

Ranchi,  20 October : राजधानी रांची सहित राज्य में अपनों की हत्‍या के मामलों की तादाद बढ़ती जा रही है. ऐसी घटनाओं में हत्‍यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि अपने ही हैं. जिनसे खून का रिश्‍ता है या जिससे खूनी होने की कल्‍पना भी सभ्‍य समाज नहीं कर सकता. हाल ही में ऐसे कई अपराध हुये हैं जिसमें भाई ने भाई की, पत्‍नी ने पति का, पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी या करवा दी. ये वाकये अब तक किसी फैंटेसी वाले उपन्‍यास, फिल्‍मों या महानगरों में देखने को मिलते थे. पर हाल के कुछ वर्षेां में ऐसी सनसनीखेज घटनायें राजधानी सहित पूरे राज्य में भी बढ़ी हैं.

अवैध संबंध, धन-दौलत, संपत्ति होते हैं हत्याओं को कारण

इन हत्‍याओं के पीछे अक्‍सर अवैध संबंध, धन-दौलत, संपत्ती की बात तो आती ही है. इसके अलावा शक और छोटी-मोटी बातों पर आवेश में आकर हत्‍या भी एक महत्‍वपूर्ण मुद्दा है. आज ऐसी घटनाएं दिनोदिन बढ़ रही हैं. धन-दौलत की चाह, ईर्ष्‍या, वासना और तनाव में अपना आपा खो कर अपने ही लोगों की हत्‍या समाज के लिये खतरे की घंटी है. लोग खुद को ज्‍यादा सिविलाइज्‍ड और विवेकशील कहने का दंभ तो भरते हैं, पर ऐसे अपराध इस सोंच को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. पुलिस भी अब हत्‍या के मामलों में परिवार के लोगों पर षडयंत्र के एंगल पर जरूर सोचती है. अधिकतर मामले में उनका शक सही साबित होता है.

गुमलाः अवैध संबंध के कारण करवाई दिव्यांग पति की हत्या

हाल की ऐसी घटनाओं पर नजर दौड़ायें तो. कुछ साल पहले गुमला में एक महिला ने अपने दिव्‍यांग पति की किराये के गुंडो से नृशंस हत्‍या करवा दी थी. दिव्‍यांग की हत्‍या से लोग मर्माहत थे. पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि महिला के किसी और से अवैध संबंध थे और उसने पति को रास्‍ते से हटाने के लिये इतना बड़ा कुकृत्‍य किया.

रांचीः सुपारी दे कर भाभी ने करवाई थी देवर की हत्या

तकरीबन दो साल पहले रांची में भी एक व्‍यवसायी को उसकी भाभी ने ही पेशेवर अपराधियों के हाथों सुपारी देकर मरवा दिया. काफी साल पहले जमशेदपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने घर के सारे लोगों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था. वहीं, एक वॉलीबॉल कोच की हत्‍या में भी उसकी पत्‍नी के ही हाथ होने की बात आयी थी.

रांचीः शराब पीने से मना किया कर दी हत्या

वर्ष 2017 मे सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम के रहने वाले अजय महली ने अपने बड़े भाई दीपक महली को शराब पीने से मना किया था. यह बड़े भाई को नागवार गुजरा और छोटे भाई की रॉड से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटना स्थल से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

रांचीः घरेलू विवाद में देवर ने ली थी भाभी की जान

वर्ष 2016 में ही सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रूबी देवी की हत्या घरेलू विवाद में देवर काली शंकर ने कर दिया था. हत्या के बाद देवर ने सरेंडर कर दिया. रूबी देवी के मायके के लोग ने पति, देवर और ननद को नामजद बनाया था.

रांचीः शादी की बात पर प्रेमी ने ली थी प्रेमिका की जान

वर्ष 2016 में लालपुर थाना क्षेत्र के थरपकना की रहने वाली रिंपा प्रमाणिक अपनी शादी की सूचना दोस्तों को देने के लिए घर से निकली थी. लेकिन घात लगाए प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दिया. आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

रांचीः पति का था दूसरी लड़कियों से संबंध, पत्नी ने कर दी हत्या

वर्ष 2016 में लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्दधमान कंपाउंड की रहने वाली सोनी देवी ने पति एकांत कुमार की हत्या कर दी. सोनी देवी के पति का कई लड़कियों से अवैध संबंध था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button