Uncategorized

नहीं माने दिल्लीवाले, जमकर की आतिशबाजी, बढ़ा प्रदूषण का स्तर

News Wing

Delhi, 20 October: सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद दिल्ली में दीपावली पर खूब पटाखे फोड़े गयेत्र अब आलम यह है कि दिल्ली की वायु का प्रदूषण करीब 12 गुणा ज्यादा बढ़ गया है. दिल्ली एनसीआर सहित कई इलाकों में प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. बता दें कि दिल्ली की हवा पहले से ही सेहत के मामले में खतरनाक है. इससे पहले कोर्ट ने भी दिल्लवासियों के संबंध में कहा था कि पटाखे न छोड़ने के आदेश के बावजूद हमें पता है कि दिल्ली के लोग नहीं मानेंगे.

जाने कहां कितना बढ़ा प्रदुषण का स्तर

पीएम 10 पॉल्यूशन लेवल (9:00 बजे) सामान्य सौ माइक्रोन

आनंद विहार 898 माइक्रोन (9 गुना)
शाहदरा 692 माइक्रोन (7 गुना)
पंजाबी बाग 648 माइक्रोन (6 गुना से ज्यादा)
आरकेपुरम 950 माइक्रोन (9 गुना से ज्यादा)
वजीरपुर 810 माइक्रोन (8 गुना से ज्यादा)
अशोक विहार 838 माइक्रोन (8 गुना से ज्यादा)
श्रीनिवासपुरी 486 माइक्रोन (5 गुना)
रोहिणी 697 माइक्रोन (7 गुना)
पीएम 2.5 पॉल्यूशन लेवल (9:00 बजे) (सामान्य 60 माइक्रोन)
आरके पुरम 707 माइक्रोन (लगभग 12 गुना)
शाहदरा 473 माइक्रोन (लगभग 8 गुना)
वजीरपुर 532 माइक्रोन (लगभग 9 गुना)
श्रीनिवासपुरी 349 माइक्रोन (लगभग 6 गुना)
आनंद विहार 394 माइक्रोन (6 गुना से ज्यादा)
अशोक विहार 514 माइक्रोन (8 गुना से ज्यादा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button