Uncategorized

लकड़ी कारीगरों को भी होता है दिवाली का इंतजार, अच्छी कमाई की उम्मीद

Saurav Shukla
Ranchi, 17 October : 
दीपावली आते ही बाजारों में रौनक देखने को मिलती है. बर्तन, गाड़ी, गहने, दीयों के साथ ही घर में भगवान को रखने के लिए लकड़ी के मंदिर की बिक्री जोरों पर है. दिवाली के आने से एक माह पूर्व ही बढ़ई (लकड़ी कारीगर) के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, क्योंकि दिवाली के अवसर पर इन्हें अच्छे व्यवसाय का इंतजार रहता है. लकड़ी को कड़ी मेहनत के बाद मंदिर का रूप दिया जाता है. दिवाली के दिन भगवान की मूर्ति नए मंदिर में रख कर पूजा पाठ की जाती है.

25 सालों से बना रहे लकड़ी का मंदिर : सुधीर
लकड़ी कारीगर सुधीर की मानें तो पिछले 25 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. इनकी दुकान में 500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये की मंदिर बनाई जाती है. एक आकर्षक और बड़े आकार के मंदिर दो कारीगर मिलकर 10 दिनों में पूरा करते हैं. ग्राहकों की पसंद अनुसार मंदिर यहां बनायी जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button