JharkhandLead NewsNEWSRanchi

औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन आवंटन करेगा JIADA, उद्यमियों से मांगा आवेदन

Ranchi: झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (JIADA, रांची प्रक्षेत्र) ने अपने अधीन औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन आवंटन करने का फैसला लिया है. यह जमीन बेलचम्पा (गढ़वा), बरहे (चान्हो, लोहरदगा), सोसइ, चकमें (बुढमू, रांची), बरही (हजारीबाग), टाटी सिल्वे प्रक्रम-2, तुपुदाना (रांची), डाल्टेनगंज, गरजा (सिमडेगा), थाम (चंदवारा), झारगांव (चैनपुर, गुमला) एवं पातागाई (घाघरा, गुमला) में उपलब्ध है. यहाँ इंडस्ट्रियल एरिया में कई भूखंड, शेड खाली पड़े हैं. जमीन के लिए इच्छा रखने वाले उद्यमियों से जियाडा ने आनलाइन आवेदन मांगे हैं. आवेदन के लिए 31 जुलाई से 23 अगस्त 2022 तक समय सीमा तय की गयी है. आवेदक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को आनलाइन आवेदन सिंगल विंडो सिस्टम की वेबसाइट www.advantage.jharkhand.gov.in पर कर सकते हैं. रिक्त भूखंडों की सूची एवं अन्य जानकारी www.jiada.co.in तथा रांची प्रक्षेत्र कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button