Uncategorized

बालूमाथ: पत्रकार के साथ सड़क डकैती में लाखों की लूट

News Wing

Balumath, 16October: चंदवा प्रखण्ड के लुकुइया के नजदीक लोहरदगा जाने वाली रास्ते में बीते रात लगभग 2बजे के आस पास सड़क डकैतो द्वारा nh को पत्थरो से अवरुद्ध कर के लूट पाट की गई.

ओडिशा जा रहे पत्रकार के साथ लूट

राष्ट्रीय खबर के संवादाता कौशर अली जो अपनी कार से बालूमाथ से ओडिशा जा रहे थे. जैसे ही वहां पहुंचे की पहले से घात लगाए बैठे डकैतो ने उनपर  हमला बोल दिया और उनके पास से जेवर नगद समेत लगभग एक लाख रुपए लूट लिए. मनोज दत्त के साथ उनके परिवार की दो महिलाएं भी थी. वो ओडिशा अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे.

दो मोटरसाइकल और एक बोलोरो का किया गया डकैती में इस्तेमाल

इस घटना में दो मोटरसाइकल और एक बोलोरो का भी उक्त डकैतो द्वारा उपयोग किया गया है जिनका नम्बर निम्न प्रकार है
JH08E 6001 HONDA
JH08C 5082 C B Z 
दोनों मोटरसाइकल है 
JH01BC 7635 BOLORO सफेद रंग का
डकैती की सुचना लोहरदग्गा के शंख नदी के निकट पिकेट प्रभारी शुधिर सिंह को दे दी गई है. पूलिस मामले की जांच में जुटी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button