Uncategorized

सिंघम अवतार में दिखे रांची SSP, एनकाउंटर कर शार्प शूटर्स को किया सरेंडर को मजबूर (देखें वीडियो)

News Wing
Ranchi, 15 October : 
राजधानी के एचईसी इलाके में आज पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना जेएससीए स्टेडियम और एचईसी हॉस्पिटल कैंपस के बीच की है. पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी और सिटी एसपी खुद मौके पर मौजूद थे. उनके साथ विभिन्न थानों के थानेदार और पुलिसबल मौकाए वारदात पर उपस्थित थे. तीन शार्प शूटर जेपी शुक्ला और रॉकी कुमार को एक अन्य के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. .

बिल्डर की हत्या की थी योजना

पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को बताया कि शहर के किसी बिल्डर की हत्या के लिए रांची आए हुए थे. एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी अपराधिक गिरोह के सदस्य जेएससीए स्टेडियम और एचईसी हॉस्पिटल के नजदीक जंगल में छुपे हुए हैं. अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इन अपराधियों के खिलाफ आपरेशन चलाया. पुलिस को आता देख अपराधियो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया. बाबजूद तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

एसएसपी की तत्पता से टल गयी बड़ी घटना

रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी अपनी बहादुरी की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं. रविवार को सिंघम फिल्म के हीरो स्टाइल में एसएसपी अपनी टीम के साथ अपराधियों पर टूट पड़े. मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

हाथ में एके-47 लेकर एनकाउंटर को खुद एसएसपी कुलदीप द्विवेदी लीड कर रहे थे. इस दौरान एसएसपी ने नंगे पाव अपनी टीम के साथ जंगल में अपराधियों का पीछा किया. मौके पर सिटी एसपी अमन कुमार, कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद, सदर डीएसपी विकास श्रीवास्तव समेत कई थानों के थानेदार व पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button