
Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने झारखंड में सूखा की स्थिति को देखते हुए किसानों को राहत देने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में धरना दिया. धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया. मांग पत्र में कहा गया है कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण राज्य में सूखा की स्थिति बन गई है. राज्य सरकार अनजान बनी बैठी है और किसानों को मदद नहीं कर रही है. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने किसान निधि को खत्म कर दिया है. इससे किसान त्रस्त हैं. मांग की कि किसानों को राहत देते हुए आर्थिक मदद सरकार दे.




