Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

अवैध खनन मामले में पंकज की बढ़ेगी मुश्किलें,जिला खनन कार्यालय और डीएफओ कार्यालय में पहुंच कर दस्तावेज खंगालने में जुटी ईडी

Ranchi/ Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है. आज ईडी की टीम साहिबगंज पहुंचकर अवैध खनन मामले में जिला खनन कार्यालय और डीएफओ कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही है. पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान ईडी की टीम को कई अहम जानकारियां मिली है, जिसके आधार पर ईडी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसके साथ ही ईडी की एक टीम मंडरो प्रखंड के मारीकुटी मौजा पहाड़ पर भी पहुंची जहां अवैध खनन से जुड़े मामले की जांच कर रही है. यहां बता दें कि मारीकुटी मौजा में ही प्लॉट नंबर 74, 75, 76 पर स्थापित क्रशर प्लांट को ईडी ने जब्त किया था. एक बार फिर से ईडी के साहिबगंज पहुंचने पर अवैध खनन से जुड़े माफियाओं में हड़कंप मची हुई है. और यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कुछ लोगों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल ईडी के टीम अवैध खनन से जुड़े मामलों की जांच में जुटी है.

बता दें कि ईडी की टीम ने अवैध खनन मामले पूछताछ के लिए पंकज मिश्रा को समन जारी किया था. 19 जुलाई को पंकज मिश्रा से ईडी की टीम ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद कई सवाल के जवाब नहीं देने के बाद पंकज को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें: BIT MESRA: साल दर साल बढ़ रहा है प्लेसमेंट का आंकड़ा

Related Articles

Back to top button