JharkhandLead NewsNEWSRamgarh

रामगढ़ : कोर्ट फीस बढ़ोतरी के विरोध में जिला जज एवं उपायुक्त को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Ramgarh : झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के आवाहन पर आज जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के अधिवक्ताओं ने अपने कार्यों से दूर रखते हुए कलम बंद हड़ताल किया. साथ ही राज्य सरकार द्वारा कोर्ट फीस में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ जिला जज एवं उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा. जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के अधिवक्ताओं द्वारा एक जुलूस के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  बृजेश मिश्रा के कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा गया.

इस संबंध में उनेक द्वारा कहा गया कि झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्टर को विरोध प्रेषित करें, साथ ही राज्य सरकार एवं राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए कोर्ट फीस संशोधन कानून वापस लेने का अनुरोध किया गया है. फीस संशोधन के संबध में अधिवक्ताओं से बैठक कर इसमें क्या संशोधन हो सकता है इस पर विचार-विमर्श करने का भी अनुरोध किया गया है.

कार्यक्रम में अध्यक्ष आनंद अग्रवाल उपाध्यक्ष झलक देव महतो महासचिव सीताराम, द्वारिका महतो सुबोध पांडे शंभू तिवारी महेंद्र कुमार राज कुमार गुप्ता सतीश पाठक संतोष उपाध्याय सुनील सिंह दीपक रंजन  सुरेश महतो शिव नाथ ठाकुर प्रकाश मुंडा सुजीत कुमार शर्मा दिनेश दुबे अनुज कुमार गुप्ता कैलाश महतो जगत महतो ऋषि महतो एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ : डीसी के नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को किया जा रहा है गुमराह

Related Articles

Back to top button