NEWS WING
Bokaro, 14 October: बोकारो में शिक्षक के द्वारा छात्र के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर देने का मामला सामने अाया है. छात्र के पिता मुख्तार अंसारी ने बोकारो जिला बाल कल्याण समिति को पत्र लिख कर मामले की शिकायत की है. अावेदन में कहा है कि उनका पुत्र तौसीफ अंसारी कक्षा-सात का छात्र है और उसकी उम्र 12 साल है. वह नयना तारा स्कूल में पढ़ता है. 13 अक्टूबर को दिन के 11.00 बजे स्कूल के शिक्षक रमेश चंद्रा ने क्लास में आते ही कुछ बच्चों की हल्ला करने की आवाज सुनी. फिर बिना कुछ पूछे बोले ही तौसीफ अंसारी को पीटना शुरू कर दिया. जब उसने बोला कि सर वह हल्ला नहीं कर रहा था, तब शिक्षक और गुस्से में अा गए उसका सर दीवार में पटक दिया. फिर लात-घुसा से भी पीटा.जब छात्र बेहोश हो गया, स्कूल के हेड मास्टर आए पानी मारने के बाद होश में आया. फिर हेड मास्टर ने उन्हें फोन करके बताया आपके बेटा का तबीयत खराब हो गया है. जब वह स्कूल पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा जमीन पर पड़ा हुआ है. मुख्तार अंसारी के मुताबिक हेड मास्टर साहब उनसे कहा कि मारपीट करने वाले शिक्षक उनसे बाहर है. इसलिए अाप थाना जाए. तब वह बच्चे को लेकर तेनुघाट थाना गए. जहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.




