
Malkangiri (Odisha) : माओवादी नेता दिगंबर पोद्दार ने शनिवार को यहां ओड़िशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने कहा कि राज्य के जनजातीय इलाकों में महिलाओं के बलात्कार में माओवादी नेताओं की कथित संलिप्तता के विरोध में इस माओवादी नेता ने आत्मसमर्पण किया. माओवादी नेता दिगंबर पोद्दार ने मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा के समक्ष आत्मसमर्पण किया. उस पर एक लाख रुपए का इनाम था और वह हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल रहा है.
इसे भी पढ़ें- क्या देवघर जिला प्रशासन ने गलत तरीके से शिबु सोरेन का नाम हटाकर सांसद निशिकांत दुबे को विद्युत कमेटी का अध्यक्ष बनाया !
मीणा ने बताया कि दिगंबर उर्फ प्रहलाद 2013 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था. उन्होंने बताया कि कुछ माओवादी नेताओं की अनैतिक गतिविधियां देखकर उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उसने कहा कि उसने एक वरिष्ठ माओवादी नेता को बंदूक दिखाकर महिलाओं से बलात्कार करते देखा था. उन्होंने बताया कि दिगंबर को जमीन खरीदने, पढ़ाई करने और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए वित्तीय मदद मुहैया करायी जायेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




