News Wing
Ranchi, 10 October: रांची आये लोहरदगा के एक व्यवसायी पर आज दो अपराधियों ने अचानक हमला कर घायल कर दिया. हमले के बाद अपराधियों ने व्यवसायी से चार लाख रूपये भी लूट लिये. घायल व्यवसायी का इलाज रांची के रिंची हॉस्पिटल में चल रहा है.
अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और पैसे लेकर भाग निकले
मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा के नागजुआ गांव के रहने वाले व्यवसायी राजकुमार साहू हर मंगलवार रांची किराना का सामान ख़रीदारी के लिए आते हैं. आज भी किराना का सामान लेने के लिए राजकुमार पीकअप गाड़ी से रांची निकले थे. भंडरा थाना क्षेत्र के कांजो मोड़ के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पीछा कर अचानक हमला कर दिया और पैसे से भरा बैग लेकर भाग निकले.
पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
घटना की सूचना मिले के बाद भंडरा थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने मौके पर पीकअप गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया. चालक से पूछताछ की जा रही है.




