News Wing
Ranchi, 09 October: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के हत्या के आरोप में राज्य के पूर्व मंत्री राजा पीटर की गिरफ्तारी को लेकर विधायक विकास मुंडा ने आश्चर्य व्यक्त किया है और कहा है कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके पिता के साथ रहने वाला इंसान उनके पिता का हत्यारा होगा. स्व. रमेश सिंह मुंडा के विधायक पुत्र विकास मुंडा एनआइए की जांच से काफी संतुष्ट हैं.
यह भी पढ़ेंः रमेश सिंह मुंडा हत्याकांडः एनआइए ने राजा पीटर को कोर्ट में पेश किया, चार दिन के रिमांड पर लिया
उन्होंने कहा कि मात्र चार महीने में ही देश की सबसे बडी जांच एजेंसी ने उनके पिता के हत्यारे की पहचान कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी हत्यारों का पता चल जायेगा. विकास मुंडा ने कहा कि जो खुद को सफेदपोश कहते हैं उनकी ही हत्या में संलिप्तता है. विकास मुंडा ने कहा कि एनआइए की जांच कल्पना से परे है.
यह भी पढ़ेंः रमेश सिंह मुंडा हत्याकांडः झारखंड पुलिस का ASI गिरफ्तार, राजा पीटर के ठिकाने सहित 4 जगहों पर NIA का छापा
विकास मुंडा ने झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पिता के हत्यारे का पता क्यों नहीं लगा पायी. आखिर राज्य की पुलिस नौ सालों तक क्या कर रही थी. विकास मुंडा ने कहा कि उन्हें अपने पिता के हत्यारे का पता लगाना था, साथ ही झारखंड की पुलिस पर से भरोसा भी उठ गया था. इसलिए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी.
यह भी पढ़ेंः रमेश सिंह मुंडा हत्या कांडः पूर्व अंगरक्षक के बाद पूर्व मंत्री राजा पीटर भी देर रात गिरफ्तार




