Uncategorized

IPL 2018 : राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे

Bengaluru : बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने शनिवार को बोर्ड के साथ राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की वापसी का स्वागत किया और कहा कि आगामी आईपीएल में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के राजस्थान रायल्स के घरेलू मैचों की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है. आईपीएल की नीलामी शुरू होने से पहले चौधरी ने कहा कि आरसीए और जयपुर में मैदान को लेकर दो अड़चनें थी. अब आरसीए हमारे साथ वापस जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि एसएमएस स्टेडियम की रेकी की गयी है और अदालत ने लीज रद्द करने का आदेश दिया है और अब इसे आईपीएल के अंत तक बढ़ाया जाएगा। इसलिए चीजें जयपुर के लिए सही लग रही हैं. उल्लेखनीय है कि रायस्थान रायल्स की टीम पिछली बार 2013 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली थी। आरसीए के निलंबन के कारण टीम ने अपना घरेलू स्थल अहमदाबाद और फिर पुणे को चुना.

इसे भी पढ़ें- आईपीएल नीलामी में स्टोक्स और राहुल पर लगी बड़ी बोली, नहीं बिके गेल

नीलामी में 580 क्रिकेटर होंगे शामिल

आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दो साल के निलंबन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और रायल्स का स्वागत किया. शुक्ला ने कहा कि आठ शुरुआती फ्रेंचाइजियों के साथ हमारा परिवार फिर एकजुट हो गया है. इसलिए मैं चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स का स्वागत करना चाहता हूं. शनिवार को शुरू हुई दो दिवसीय नीलामी में 580 क्रिकेटर हिस्सा लेंगे लेकिन शुक्ला ने कहा कि उनका मुख्य रूप से जोर घरेलू खिलाड़ियों पर रहेगा. उन्होंने कहा कि इस साल के आईपीएल के बारे में अच्छी चीज यह है कि जब नीलामी की प्रक्रिया की घोषणा हुई थी तो 1100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया. छंटनी की प्रक्रिया के बाद 580 खिलाड़ियों की नीलामी होगी. शुक्ला ने कहा कि हमारा जोर घरेलू क्रिकेटरों पर होगा. यही कारण है कि आज 298 ऐसे खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और यह आईपीएल के 11वें सत्र का मजबूत पक्ष है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button