Uncategorized

फिल्मनिर्माता कुंदन शाह के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

News Wing

New Delhi, 7 October: भारतीय सिनेमा के विख्यात निर्देशक कुंदन शाह के निधन पर महत्वपूर्ण हस्तियों ने आज शोक जताया. उनके परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार कुंदन शाह का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनके आवास में हुआ.

जानें किसने क्या कहा :-

फिल्म निर्माता करन जोहर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘शानदार फिल्म निर्माता, बेहतरीन कहानियां कहने वाले.

अभिनेता फरहान अख्तर ने दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘कुंदन शाह की मौत से दुखी हूं. वह बेहद सच्चे इंसान थे. सिनेमा की उनकी जानकारी और गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर को कभी नहीं भूलूंगा.

फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने ट्वीट किया है,  एक बहादुर इंसान, जिन्होंने “जाने भी दो यारो” फिल्म से वैकल्पिक सिनेमा को मजबूती प्रदान की.’

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘ अलविदा कुंदन शाह. आपकी बेहतरीन फिल्मों के लिए हम हमेशा याद करेंगे.’

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘ कुंदन शाह की आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार और प्यारों के प्रति संवेदना.’

बता दें कि शाह ने पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से निर्देशन की पढ़ाई की थी और 1983 में आयी ‘जाने भी दो यारो’ से फीचर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, इसने समय के साथ कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button