News Wing
Ranchi, 7 October: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है. अभियान के इसी कड़ी में सैनिक बाजार दुकानदार संघ के द्वारा मार्केट परिसर की साफ सफाई की गई.
देखें वीडियो
15 नवंबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के ब्रिगेडियर बीजी पाठक ने कहा की आज हम लोगों ने सैनिक मार्केट के दुकानदारों के साथ शपथ लिया है कि 15 सितंबर से लेकर झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाएंगे. सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:30 से 11:30 तक सैनिक मार्केट के दुकानदारों के साथ परिसर की साफ सफाई करेंगे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नल पीके सिंह,प्रेसिडेंट सोनी मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थे.
देखें वीडियो




