Uncategorized

कालेधन को सफेद करने के सच का हुआ खुलासा

 News Wing
New Delhi, 6 October: नोटबंदी के बाद कालेधन को लेकर सरकार के हाथ एक बड़ी जानकारी लगी है. बता दें कि देश के 13 बैंको ने संदीग्ध बैंक खातों की जानकारी सरकार को दी है. ये सभी खाते  कंपनियों के है जिनके नाम इस साल की शुरुआत में रजिस्टर ऑफ कंपनीज से हटा दिए गए थे.

एक कंपनी के कई खाते

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के द्वारा जारी एक बयान में यह बताया गया है कि कुछ कंपनियों के बैंको में 100 से भी ज्यादा खाते है. इनमें से एक कंपनी है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है उसके बैंक में कुल 2134 खाते हैं. वहीं कुछ कंपनियों के 300 और 900 खातों का भी खुलासा किया गया है.

करोड़ो कालेधन को किया गया सफेद

नोटबंदी के बाद की बात करे तो इन कंपनियों के खातों में नोटबंदी के पहले और नोटबंदी के बाद के ट्राजेक्शन चौंका देने वाले हैं. बता दें कि लोन अमाउंट को हटा कर इन कंपनियों के क्रेडिट कार्ड में 22 करोड़ का बैलेंस था. लेकिन नोटबंदी के बाद यानि 9 नवंबर के बाद इन कंपनियों ने लगभग 4573 करोड़ से भी ज्यादा पैसे जमा किये और निकाले. जिससे साफ तौर पर ये साबित हो रहा है कि नोटबंदी के बाद इन खातों में करोड़ो रुपये डालकर कालेधन को सफेद बनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button