Uncategorized

फेसबुक पर तय की गयी शादियों का असफल होना निश्चित : कोर्ट

Ahmedabad : घरेलू हिंसा और दहेज मांग पर एक याचिका पर सुनवायी के दौरान गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.बी. पर्दीवाला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि फेसबुक जैसी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर तय किए गये आधुनिक विवाह असफल होना निश्चित है. वहीं अदालत ने घरेलू हिंसा के मामले का निपटारा किया और युवती को अपनी शादी को भंग करने और जीवन के भविष्य के अवसरों के बारे में सोचने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें- देवघर बाबा मंदिरः प्रचार-प्रसार व विज्ञापन पर 1.70 करोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर 95 लाख रुपये खर्च करना दान के पैसों का दुरुपयोग तो नहीं

विवाह के दो महीने के बाद ही समस्यायें उत्पन्न होने लगी

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला ने अपने 24 जनवरी के आदेश में एक घरेलू हिंसा के मामले का निरीक्षण करते हुए कहा था कि राजकोट के फैंसी शाह ने अपने पति जयदीप शाह और ससुराल वालों पर आरोप लगाया था दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. न्यामूर्ति ने कहा कि उनका विवाह हुआ और उसके बाद दो महीने के भीतर ही उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने लगी. मैं इस तथ्य पर गौर करूंगा कि सभी पक्षों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, हालांकि, समझौता नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें- बकोरिया कांडः 30 माह बाद हुई नक्सली बताकर मारे गए तीन नाबालिग बच्चों की पहचान

क्या है मामला

न्यायमूर्ति ने कहा कि यह उन आधुनिक विवाहों में से एक है जिसे फेसबुक पर तय किया गया था. इसलिए इसका असफल होना तय था. नवसारी के रहने वाले जयदीप 2011 में फेसबुक के जरिये फैंसी के संपर्क में आया था. उस वक्त वह इंजीनियरिंग में डिग्री कोर्स कर रहा था. जिसके बाद फरवरी 2015 में, दोनों ने अपने माता-पिता की सहमति से शादी कर ली. हालांकि, वैवाहिक संबंध दो महीने के भीतर ही खट्टे हो गये. पार्डिवाल ने दंपती को सलाह दी कि तलाक पर विचार करें और आगे बढ़ें. साथ ही कहा कि दोनो पक्षों को सहमति के साथ विवाह को समाप्त करना चाहिये. दोनों युवा हैं, एक बार शादी भंग हो जाती है, वे अपने जीवन के भविष्य के अवसरों के बारे में सोच सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- रांची: 26 जनवरी के दिन सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस की फुर्ती से संभला मामला

पार्डिवाल ने ससुराल वालों के खिलाफ आरोपों को किया खारिज

गौरतलब है कि आरोप मुख्य रूप से पति के खिलाफ थे. इसलिये पार्डिवाल ने ससुराल वालों के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया. हांलाकि अदालत ने जयदीप को कोई राहत नहीं दी और आदेश दिया कि उनके खिलाफ जांच कानून के अनुसार आगे बढ़ेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button