Uncategorized

गोलीबारी में 3 बच्चों की मौत पर पाक उप-उच्चायुक्त तलब, डिमार्शे जारी

News Wing
New Delhi, 03 October : भारत ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत को लेकर पाक उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध जताया है और इस मामले में डिमार्शे जारी किया है.

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार,मंत्रालय में पाकिस्तान मामलों के प्रभारी ने पाकिस्तानी राजनयिक सैयद हैदर शाह को तलब किया और उन्हें यह बताया गया कि इस तरह जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया जाना अस्वीकार्य है, यह मानवीय मूल्यों और आचार के भी खिलाफ है. इसमें कहा गया है कि पुंछ सेक्टर में कल पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है.

बिना उकसावे के गोलाबारी
मंत्रालय ने कहा कि 2003 में संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलाबारी जारी रखने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2017 में अब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से ऐसे 503 उल्लंघन किये जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button