Uncategorized

16 वर्ष से फरार नक्सली चढ़ा गिरिडीह पुलिस के हत्थे

Giridih : डुमरी-गिरिडीह पुलिस ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरी से 16 सालों से फरार नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात नक्सली रामा राम को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया यह नक्सली पलमा का रहने वाला बताया जा रहा है. कुख्यात नक्सली नुनुचंद महतो के दस्ते का सदस्य बताया जा रहा है और वह उसका खास सहयोगी भी रह चुका है. रामा राम के खिलाफ पीरटांड़ थाना में पहले से नक्सली वारदात को अंजाम देने के विरुद्ध दो मामला दर्ज है और पुलिस को इसकी तलाश 16 सालों से थी. लंबे समय के इंतजार के बाद पुलिस को रामा राम को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पकड़े गए नक्सली को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें – रांची : जेपीएससी मेंस परीक्षा रद्द होने से छात्र निराश, पूछ रहे कि आखिर कब सुधरेगा सिस्टम

इसे भी पढ़ें – निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरु की तैयारी, नेताओं को बांटे जिलों के प्रभार 

इसे भी पढ़ें : फिल्म देखने के बाद रांची के दर्शकों ने कहा- ‘विरोध करने वालों को भी देखनी चाहिए पद्मावत’

इसे भी पढ़ें – अंकल… आपको अगर एक मंत्रालय मिल जाये न… तो आप ये शर्म-वर्म सब भूल जाओगे 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button