Uncategorized

ओड़िसा: पीएलएफआई के छह उग्रवादी गिरफ्तार, आर्मी का पूर्व कैप्टन भी शामिल

News Wing
Odisa, 3 October: ओड़िसा के खुखुंडुबहाल जंगल से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में आर्मी के पूर्व कैप्टन शामिल भी शामिल है. ओड़िसा के बीरमित्रापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ये सफताल हासिल की है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर छापेमारी करते हुए अभियान चलाया और कुल छह उग्रवादियों के गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार कैप्टन देता था हथियार चलाने की ट्रेनिंग

एसपी पिनाकी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में आर्मी का पूर्व कैप्टन भी शामिल है. वह बड़बिल थाना क्षेत्र के सुंदरबस्ती का रहने वाला है. उसका नाम यदुमणि पात्रा है. वह आर्मी से रिटायर होने के बाद पीएलएफआई के उग्रवादियों के खाने पीने का समान सप्लाई करता था. साथ ही उन्हे बंदूक चलाने का प्रशिक्षण भी देता था. उन्होंने बताया कि वह बड़बिल स्थित नार्थ एक्स सर्विसेस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में बतौर प्रबंधक निदेशक काम कर रहा था.

कौन- कौन हुए गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि जिन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से क्योंझर जिला के बड़बिल थाना क्षेत्र के सुंदरबस्ती निवासी यदुमणि पात्रा, बीरमित्रापुर थाना क्षेत्र के गांधी रोड निवासी सुरज साहू, सुंदरगढ़ जिले के कांसबहाल पुलिस चौकी क्षेत्र के डुकरीकोदा बहाल निवासी ऑटो चालक संदीप एक्का, बीरमित्रापुर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट बस्ती निवासी कालू ठाकुर, रायबोगा थाना क्षेत्र के जामबहाल गांव निवासी बुतरी कालिया और बीरमित्रापुर थाना क्षेत्र के गोबिरा स्कूल टोला निवासी रवि खाखा शामिल हैं. एसपी ने कहा कि सभी उग्रवादी सुंदरगढ़ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई हत्या, रंगदारी सहित कई मामले में शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button